इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल लिया है और हैदराबाद टेस्ट में टीम को कद्दावर विराट कोहली की कमी खली। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले की पहली पारी में मजबूत स्थिति में थी लेकिन इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद से दूसरी पारी में पलटवार करते हुए 28 रन से जीत दर्ज की। कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर थी। भारतीय कप्तान दोनों पारियों में महज 24 और 39 रन ही बना सके। पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत के लिए 231 रन का पीछा करते हुए चौथे दिन 202 रन पर आउट हो गयी। बॉयकॉट का मानना है कि इंग्लैंड के पास भारतीय सरजमीं पर 12 वर्ष बाद जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है।
रवींद्र जडेजा के रूप मे टीम इण्डिया को बड़ा झटका