207
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन जारी हो चुके हैं। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। जबकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
33 वर्ष के शमी का नाम नॉमिनेशन की शुरुआती सूची में नहीं था, ऐसे में BCCI ने मंत्रालय से उन्हें राष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े खेल अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल करने की निवेदन की और शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। शमी के अलावा, 16 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।