170
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. वह 2008 से लगातार चेन्नई की इस सुपरहिट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इस शहर को अपना दूसरा घर भी मानते हैं. शायद यही वजह है कि जब उन्होंने खेल के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया अपने व्यवसाय को फैलाया तो इसके लिए उन्होंने तमिलनाडु को चुना. टीम इण्डिया के सर्वकालीन महानतम कप्तान माने जाने वाले एमएस धोनी अब खेल के मैदान के साथ फिल्मी पर्दे के लिए भी सुपरहिट फॉर्मूले बनाते और आजमाते नजर आएंगे.