149
- रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया से हटाई सीएसके से जुड़ी सभी पोस्ट
- जडेजा ने जन्मदिन पर धोनी को नहीं दी बधाई
- जडेजा के चेन्नई टीम से अलग होने के लगाए जा रहे कयास
रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं पर इसकी वजह इंग्लैंड के विरूद्ध बर्मिंघम टेस्ट में उनकी बेहतरीन पारी नहीं है. यह क्रिकेट पिच पर किए गए प्रदर्शन से किसी भी तरह जुड़ा नहीं है. इसकी वजह है चेन्नई सुपर किंग्स और उनके बीच तेजी से चौड़ी हो रही दरार.