169
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अभी लीग मुकाबले जारी हैं, लेकिन इस बीच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सीजन की खराब शुरुआत के बाद रविंद्र जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और महेंद्र सिंह धोनी को फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साैंप दी गई है। जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान देने के लिए यह फैसला किया है।