भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की ODI और इतने ही मैचों की टी- 20 श्रृंखला शुरू होने वाली है। श्रृंखला के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने भी भारत के लिए उड़ान भर ली है। इसी बीच वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, होल्डर ने कहा है कि उनकी टीम भारत को उसकी धरती पर हराने की दमखम रखती है।
भारत रवाने होने से पहले होल्डर वेस्टइंडीज में रिपोर्ट्स से वार्ता के दौरान कहा कि, मेरे विचार से ये एक बड़ी श्रृंखला होगी। मेरे लिए टीम इंडिया विश्व की बेहतरीन टीमों में से एक है। उसने पिछले 2 वर्षों के प्रदर्शन से अपना लोहा भी मनवाया है। ऐसे में उसको उसी के घर में हराना आसान नहीं होगा, मगर ये काम मुश्किल भी नहीं है। वेस्टइंडीज की टीम में इतना दम है कि वो भारत को उसी की जमीन पर मात दे सकती है।