Australian Open 2024 Final, Daniil Medvedev vs Jannik Sinner: दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को शुक्रवार 26 जनवरी को सेमीफाइनल में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में एंट्री कर ली है। रॉड लेवर एरेना में दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5-7, 3-6, 7-6(4), 7-6(5), 6-3 से दानिल मेदवेदेव ने जीत दर्ज की और तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्थान बनाई। मेलबर्न पार्क में अपनी 27वीं मैच जीत के साथ मेदवेदेव ओपन में तीन या इससे अधिक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले 13वें प्लेयर हैं। 2021 और 2022 में वह हार गए थे। मेदवेदेव का फाइनल में सामना इटली के जानिक सिनर से होना है, जिन्होंने गजब का प्रदर्शन करते हुए नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल मैच में 6-1, 6-2, 6-7(6), 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के फाइनल में स्थान बनाई।
ज्वेरेव ने जीता पहला सेट