आईपीएल के 17वें सीजन के प्रारम्भ होने में केवल 5 दिन बचे हैं। खिताब जीतने के लिए सभी टीमों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। कैप्टन और मैनेजमेंट मिलकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। दिसंबर 2023 में हुई नीलामी के बाद टीमों ने अपना-अपना कॉम्बिनेशन लगभग तय कर लिया है। अनकैप्ड खिलाड़ी भी सीज़न में पदार्पण करके छाप छोड़ना चाहेंगे.
आईपीएल नीलामी में सभी टीमें युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाती हैं। इसके चलते सभी टीमों के स्क्वाड में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन सामंजस्य है. इस इंडियन प्रीमियर लीग में कई नए चेहरे भी अपनी छाप छोड़ते नजर आ सकते हैं। सभी 10 टीमों पर नजर डालें तो इस बार करीब 46 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं. इनमें करीब 13 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी भी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खेल सकते हैं।