भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभ्यास सत्र के दौरान टीम के साथी तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज की शार्ट गेंद सिर पर लगने से चोटिल हो गए। इस चोट के चलते वह बुधवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए।
इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय गेंदबाजों में मो. सिराज सबसे तेज गेंदबाज हैं। अभ्यास के समय मयंक ने उनकी शार्ट गेंद से नजरें हटा लीं, जिसके बाद गेंद उनके सिर के पिछले हिस्से में हेलमेट से टकरा गई। भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मयंक के सिर में चोट लगी है। चिकित्सा टीम उनकी निगरानी कर रही है और टीम के अन्य सभी खिलाड़ी फिट है।’ मयंक हेलमेट खोलने के बाद कुछ असहज महसूस कर रहे थे और फिर फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गए। इसके बाद वह सिर के पिछले हिस्से पर हाथ रखकर पटेल के साथ नेट से बाहर निकल गए। उम्मीद की जा है रही कि टेस्ट मैच खेलने के लिए मंजूरी मिलने से पहले अनिवार्य रूप से उन्हें कन्कशन जांच से गुजरना होगा।