नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में टाइटंस और नाइट्स के बीच खेले गए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 501 रन बने। यह इस प्रारूप के किसी मैच का विश्व रिकॉर्ड रन हैं। मैच में बेबी एबी यानि जूनियर डिविलियर्स के नाम से प्रसिद्ध और IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के देवाल्ड ब्रेविस ने 57 गेंदों में 162 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने 13 छक्के मारकर तहलका मचा दिया। ब्रेविस की इस पारी के बाद मानों सोशल मिडिया पर आग लगा दिया। लोग उनकी इस पारी लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 271 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज के इस मैच में 57 गेंद में 13 छक्कों और इतने ही चौकों की सहायता से 162 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 230 रन बनाए जिससे उसे 41 रन से हार का सामना करना पड़ा।
बेबी एबी का धमाल
इससे पहले 2016-17 में सुपर स्मैश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो के बीच टी20 मैच में पिछला उच्चतम स्कोर 497 रन था। जो सबसे अधिक रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। जो मंगलवार को टूट गया। इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना, दोनों तरफ से 36 छक्के मारे गए, जाे एक टी20 मैच में तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं। ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा बताया जा रहा है और उनकी प्रतिभा की वजह से ही उन्हें बेबी एबी बोला जाने लगा है। उन्होंने अपनी पॉवर हिटिंग से आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
ब्रेविस इस खास रिकॉर्ड से चूके
ब्रेविस आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अगुवाई करते हैं और आने वाले समय में वह अपनी टीम के लिए और बेहतरीन खेल दिखाएंगे। ब्रेविस ने 162 रनों की तूफानी पारी में 13 चौके और 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने तीसरे सबसे अधिक टी20 स्कोर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जो हजरतुल्लाह जजई और हैमिल्टन मसाकाद्जा के नाम है। यह दक्षिण अफ्रीका में सर्वोच्च घरेलू स्कोर है। ब्रेविस जैसे ही बल्लेबाजी के लिए उतरे, वह एकदम अलग मूड में दिखे।