आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहली के पीसीए स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर तक चले इस मैच को जीत गुजरात टाइटंस ने दो अहम अंक हासिल कर लिए हैं. लेकिन उन्हें इन अंक से पॉइंट्स टेबल पर कुछ खासा लाभ नहीं हो सका. अब तक इस सीजन में गुजरात ने कुल चार मुकाबले खेल लिए हैं, जिनमें उन्होंने तीन में जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल पर तीन जीत और छह अंकों के साथ गुजरात अभी तीसरे जगह पर है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम छठे जगह पर है.
गुजरात को क्यों नहीं मिली नंबर 1 की गद्दी
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद हार्दिक पांड्या की टीम के 6 अंक हो गए हैं. पॉइंट्स टेबल पर उनके उपर दोनों टीमों के पास दो अंक हैं. लेकिन नेट रन दर में गुजरात इन दोनों टीमों के पीछे होने कारण पहले जगह को हासिल करने से चुक गई. आखिरी ओवर में जीत मिलने के कारण उन्हें नेट रन दर में कुछ अधिक लाभ नहीं हो सका. तीसरे जगह पर स्थित गुजरात का नेट रन दर +0.341 का है. वहीं दूसरे जगह पर उपस्थित लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रन दर +1.048 और पहले जगह पर उपस्थित राजस्थान रॉयल्स का नेट रन दर +1.588 का है.
कैसा रहा मैच का हाल
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मैच की बात करे तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करने आई पंजाब की टीम गुजरात की बहुत बढ़िया गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के हानि पर 153 रन बना सकी. इस दौरान मोहित शर्मा ने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर दो विकेट झटके. दूसरी पारी में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में इस टारगेट चेज कर इस मैच को जीत लिया. मोहित शर्मा को उनकी बहुत बढ़िया गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया