149
ओडिशा ने शुक्रवार को यहां पूल एच के अपने आखिरी मैच में हिमाचल प्रदेश को 8-0 से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही वह 12वीं सीनियर स्त्री राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है. दिन के अन्य मैचों में केरल ने पूल एच में तेलंगाना को 8-0 से हराया, जबकि दिल्ली ने पूल जी में गोवा को 5-1 से हराया, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों टीम आखिरी 8 में स्थान नहीं बना पायी. क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे, जिसमें महाराष्ट्र का सामना झारखंड से, हरियाणा का यूपी से, पंजाब का कर्नाटक से और मध्य प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा.