Sandeshkhali Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के हुगली में पहुंचे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी गईं. जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? मुख्यमंत्री दीदी ने और बंगाल सरकार ने टीएमसी के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे.. पूरी शक्ति लगा दी.
हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी और ममता पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी के राज में टीएमसी का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा. कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा. बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है?. मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इंडी गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है.