एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों के दम पर बीजेपी के समर्थन से गवर्नमेंट बना ली. इसी बीच बीजेपी के नेता ने दावा किया है कि शिवसेना के 19 सांसदों में से 12 पाला बदलने के लिए तैयार है. इसी बीच शिवसेना के सांसदों के एक गुट ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सुलह करने के लिए कहा है.
प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत का असर सांसदों पर भी पड़ेगा. उन्होंने कहा, शिवसेना के 19 सांसदों में कम से कम एक दर्जन सांसद पाला बदलने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सांसदों की शुक्रवार शाम को मीटिंग बुलाई थी. शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने भी पार्टी के भलाई में शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट से सुलह करने की राय दी. हालांकि, इस पर ठाकरे ने क्या उत्तर दिया, यह अभी सामने नहीं आया है.