उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला प्रदेश है। ये संभावनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर में हैं, रोड कनेक्टिविटी में हैं, मेट्रो सेक्टर में हैं, एयर कनेक्टिविटी में हैं, वाटरवेज में हैं और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में हैं। यूपी राष्ट्र के अंदर इनवेस्टमेंट के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसलिए आज मोटो जीपी में जितने भी इस फील्ड के निवेश करने के उत्सुक स्टेक होल्डर्स, ऑर्गनाइजर और अन्य महानुभाव आए हैं, उन सबको आमंत्रित करता हूं कि वे सभी यूपी की संभावनाओं का फायदा लें। यूपी न केवल मोटो जीपी जैसे इवेंट के लिए एक बड़ा बाजार है, बल्कि यहां पर हिंदुस्तान की सबसे यंग जेनरेशन भी है जो आपके लिए एक अवसर होगा अपने निवेश को आगे बढ़ाने का। यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रहे मोटो जीपी हिंदुस्तान में हिस्सा लेने आए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस कॉन्क्लेव के अवसर पर कहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेशकों द्वारा किए जाने वाले किसी भी निवेश के लिए यूपी गवर्नमेंट हर प्रकार की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगी।
स्पोर्ट्स सेक्टर पर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का विशेष फोकस