167
Uttarakhand Election : 2011 की जनगणना (Census 2011) के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी (Muslims in Uttarakhand) करीब 14 फीसदी है, जो हरिद्वार और उधमसिंह नगर ज़िले (Haridwar District) में ज़्यादातर बसी है.
इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के एक मुस्लिम नेता का तर्क है कि मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई के लिए एक यूनिवर्सिटी हो तो गलत क्या है? विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के माहौल में भाजपा ने इसे कांग्रेस पर निशाना साधने का मुद्दा बना लिया है, तो हरीश रावत का नाम बीच में फंस गया है. जानिए क्या है पूरा मामला और कांग्रेस की सफाई…