Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं। प्रवर्तन निदेशालय उनसे कथित शराब घोटाले पर सवाल-जवाब कर रही है। यह सब तब हुआ जब दिल्ली की एक विशेष न्यायालय ने शुक्रवार को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मुद्दे में केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। वे अपनी पहली रात प्रवर्तन निदेशालय के लॉक अप में गुजार चुके हैं। आम आदमी पार्टी के समर्थकों के मन में कई प्रश्न होंगे कि आखिर उनकी पहली रात कैसे कटी होगी।
असल में वे भले ही प्रवर्तन निदेशालय के लॉक अप में हैं लेकिन उन्हें नियम के मुताबिक ही कस्टडी में रखा गया है। वे कानूनी पद पर हैं और दिल्ली के मौजूदा सीएम हैं। ऐसे में उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।