नई दिल्ली: संसद में बवाल करने वाले सांसदों पर बड़ा एक्शन हुआ है। सदन में अशांति पैदा करने के लिए 33 विपक्षी संसद सदस्यों (सांसदों) को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। यह हालिया संसद सुरक्षा उल्लंघन पर विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध और इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग के बाद आया है।
निलंबित सांसदों में कांग्रेस पार्टी के अधीर रंजन चौधरी, DMK सांसद टी आर बालू और दयानिधि मारन और तृण मूल काँग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं। अपने निलंबन के बारे में बोलते हुए, लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बोला है कि, “मेरे सहित सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। हम अपने उन सांसदों को बहाल करने की कई दिनों से मांग कर रहे हैं, जिन्हें पहले निलंबित कर दिया गया था। और हमारी ये भी मांग है कि, गृह मंत्री सदन में आकर सुरक्षा चूक के बारे में दोनों सदनों में बयान दें।” अधीर रंजन ने बोला कि, “आज गवर्नमेंट अत्याचार की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है।”