मालदा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने बोला कि बिना हिंदू-मुसलमान कहे उनका खाना नहीं पचता है…. कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के संबंध में यह बात कही है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारे घोषणापत्र में नारी न्याय, युवा न्याय, किसान इन्साफ आदि की बात की गई है तो क्या यह मुसलमानों के लिए है? बिना हिंदू-मुसलमान कहे उनका खाना नहीं पचता है…”. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर कहा, “जनता की ख़्वाहिश है कि वे वहां से लड़ें और जीतें. लाखों वोटों से वे जीतेंगे.”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- “45 वर्ष में इतनी बेरोजगारी बढ़ी जिसकी चिंता उन्हें नहीं है…बेरोजगारी के बारे में बोलने बोलो तो बोलते हैं 2 में से एक भैंस कांग्रेस पार्टी गायब कर देगी.
उन्हांने कहा-हम बोलते है महंगाई हो गई है कुछ करो तो बोलते हैं आपकी जमीन छीन लेंगे. अमीर गरीब की बढ़ती खाई पर बोलते हैं कांग्रेस पार्टी आई तो सब लूट कर ले जाएगी…उन्होंने चुनावी बॉन्ड के नाम पर पैसा वसूल किया. उन्होंने चंदा दो धंधा लो का काम किया, सबसे पैसे लेकर टेंडर दिए. कांग्रेस पार्टी करप्ट है, ये ही बोल कर तुम पावर में आए तुम क्या कर रहे हो? ये हमारी पार्टी के लोगों को तोड़-तोड़ कर लेते हैं… जो करप्ट लोग उनको शामिल करा रहे हैं मैं पूछता हूं क्या वो वहां जाते ही अच्छे हो गए? अमित शाह ने बोला कि हमारे पास जो लोग आए उनको हम एक-एक कर देखेंगे उसके बाद जो कलंकित है उसे निकाल देंगे.”