Rahul Gandhi MS Dhoni Best Finisher: मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बोला कि क्रिकेट के सबसे बेस्ट फिनिशर MS धोनी हैं, ठीक उसी तरह राहुल गांधी राजनीति के सबसे बेस्ट फिनिशर हैं। हालांकि राजनाथ सिंह ने ये बात तंज भरे लहजे में कही है।
दरअसल राजनाथ सिंह मध्यपदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने बोला कि हम न्याय और मानवता की राजनीति करते हैं। चाहे मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी हो जो हिंदुस्तान का नागरिक है। वह हिंदुस्तान का नागरिक रहेगा।