दौसा। लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम गुप्तेश्वर रोड स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आए बड़े नेताओं के सामने टिकट के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। यही नहीं दावेदारों ने अपने समर्थकों की फौज के साथ नारेबाजी करते हुए पडाल में एंट्री की। समर्थकों के हाथ में दावेदारों के नाम की तख्तियां थी। कई दावेदारों ने तो समर्थकों को अपने फोटो लगे टी शर्ट भी बांटे, जिन्हें पहनकर कार्यकर्ता पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज लेकर आए दावेदारों ने अपने समर्थन में खूब नारेबाजी कराई। ऐसे में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का यह संवाद कार्यक्रम टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन स्थल अधिक दिखाई दिया।
रंधावा कहे राष्ट्र के हालात पाक से भी बदतर