186
loksabha election 7th phase of voting : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में शनिवार सुबह 8 राज्यों की 57 सीट पर मतदान शुरुआत हो गया. इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
चुनाव मैदान में कुल 904 प्रत्याशी उपस्थित हैं. इनमें शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अदाकारा कंगना रनौत हैं.