Anta, Baran News: राजस्थान के बारां जिले के अंता में रात्रि को लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ हाथापाई का इल्जाम लगाते हुए पुलिस स्टेशन में जमकर नारे बाजी की गई। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 4 बजे तक पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया गया।
वहीं, धरने में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल सहित जिले भर के कांग्रेसी नेता धरने में शामिल हुए। काग्रेंस के विरोध के बाद तड़के बीजेपी नेताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। वहीं, बीजेपी की ओर से भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केस किया गया है।