अहमदाबाद, 04 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP को जीत मिलने पर गुजरात में फ्री बिजली मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुफ्त बिजली का ऐलान किया था। दिल्ली में रहने वाले लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है।
बिजली समस्या का समाधान- केजरीवाल !
सोमवार को अहमदाबाद में आप के संवाद सत्र ‘बिजली जनसंवाद’ (AAP Bijli Jansamvaad) में कहा, AAP के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी। खबरों के मुताबिक गुजरात में कई बिजली उपयोगकर्ताओं को बिजली से जुड़ी अलग-अलग कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी सूचीबद्ध कर केजरीवाल कहा, “गुजरात की बिजली समस्या के समाधान के लिए” अगले रविवार को फिर गुजरात का दौरा करेंगे।