अखिलेश यादव का शिवपाल को उत्तर (Photo Credit: फाइल फोटो)
लखनऊ :
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव और ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा निर्णय किया है। समाजवादी पार्टी ने अब शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर की पॉलिटिकल ब्लैक मेलिंग के आगे झुकने से इन्कार कर दिया है। इसे लेकर पार्टी ने शनिवार को दो पत्र जारी किए हैं। समाजवादी पार्टी ने दोनों पत्र में शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर से बोला है कि आप लोग जहां जाना चाहते हैं, आप लोग चले जाएं, आप स्वतंत्र हैं। आप लोगों को जहां अधिक इज्जत मिले वहां चले जाएं। इसका मतलब साफ है कि सपा अब किसी पॉलिटिकल ब्लैक मेलिंग के आगे नहीं झुकेगी।
आपको बता दें कि शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर दोनों ने ही राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था। इसे लेकर अखिलेश यादव दोनों नेताओं से काफी नाराज हैं। सपा ने पत्र जारी कर बोला कि माननीय शिवपाल सिंह यादव, यदि आपको लगता है, कहीं अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।
यह भी पढ़ें :
सपा ने दूसरा लेटर जारी कर बोला कि ओम प्रकाश राजभर, सपा लगातार बीजेपी के विरूद्ध लड़ रही है। आपका बीजेपी के साथ गठजोड़ है और लगातार बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। यदि आपको लगता है कि कहीं अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।