Pratapgarh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक आज प्रतापगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहे। तीनों का प्रतापगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के करीब 18 करोड़ रुपए के विकासकार्यो का भूमिपूजन और लोकापर्ण किए।
प्रदेश में बीजेपी की गवर्नमेंट बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का जिले की सीमा में प्रवेश करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। बगवास में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के साथ दोनों नीमच नाके पर पहुंचे यहां पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से तीनों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान 15 करोड़ की लागत से बनने वाले टाउन हॉल की आधारशिला रखी गई।