बदायूं में रविवार यानी आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं. यहां शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर वह जनसभा को संबोधित कर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील जनता से करेंगे. प्रशासन समेत भाजपाइयों ने देर रात तक मुख्यमंत्री की सुरक्षा और स्वागत की तैयारियों को आखिरी रूप दे डाला है.
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 3 दिन पहले ही यहां पहुंच गया था. ऐसे में उनके सभास्थल से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां अफसरों ने प्रारम्भ कर दी थी. उनके आगमन से एक दिन पहले शनिवार को कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल समेत आईजी बरेली रेंज डाक्टर राकेश सिंह ने भी यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.
वहीं दूसरी ओर बीजेपी खेमा भी इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. खासकर जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों पर चेयरमैन के दावेदारों को अधिक से अधिक भीड़ लाने पर जोर दिया जा रहा है. जबकि बीजेपी का सिंबल पाकर चुनाव लड़ने वाले सभासदों को भी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस्लामिया कॉलेज के मैदान पर लाने का निर्देश जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दिया है.
ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम की सुरक्षा में 5 एडिशनल एसपी लगाए गए हैं. इनके अतिरिक्त 12 सीओ के साथ 40 इंस्पेक्टर और 100 से अधिक दरोगा लगाए गए हैं. साथ ही दो कंपनी पीएसी भी हैलीपेड से लेकर सभास्थल तक सीएम की सुरक्षा प्रबंध संभालेगी. एसएसपी डाक्टर ओपी सिंह ने बताया की सीएम की सुरक्षा प्रबंध त्रिस्तरीय रखी गई है. इनमें बाहर के दो सुरक्षा घेरे पुलिस और पीएसी के रहेंगे. जबकि मुख्यमंत्री के मंच के आसपास एनएसजी का अभेद्य किला रहेगा.
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- समय 12.15 बजे : अलीगढ़ से हैलीकाप्ट द्वारा रवाना.
- समय 12.40 बजे : बदायूं पुलिस लाइन मैदान हैलीपैड पर उतरेंग.
- समय 12.45 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड पर स्वागत.
- समय 12.50 बजे : बदायूं पुलिस लाइन से वीआईपी कार द्वारा सभा स्थल को रवाना.
- समय 12.55 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज सभा स्थल पहुंचेंगे.
- समय 12.58 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज जनसभा मंच पहुंचेंगे.
- समय 01.00 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज जनसभा मंच पर स्वागत.
- समय 01.15 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज जनसभा में संबोधन शुरू.
- समय 01.45 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज से वीआईवी कार द्वारा पुलिस लाइन को रवाना.
- समय 01.50 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड वीआईपी कार द्वारा पहुंचें.
- समय 02.00 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड से शाहजहांपुर को उड़ेगा हैलीकाप्टर.