मेरठ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोला कि मोदी की गारंटी का मतलब 12 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, 4 करोड़ गरीबों को आवास, 10 करोड़ गरीबों के घर में रसोई गैस का सिलेंडर, 12 करोड़ के घरों में शौचालय की व्यवस्था, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर है.
मोदी की गारंटी के कारण यह राष्ट्र एक स्वर में बोल रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार. यही मोदी की गारंटी है, जो कहते हैं, वो करके रहते हैं. मोदी की गारंटी पर उत्तर प्रदेश को विश्वास और हिंदुस्तान को भरोसा है, क्योंकि मोदी सिर्फ़ सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं.