160
मुजफ्फरनगर। आनें वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन में जुटी बीजेपी ने राष्ट्र के 2 लाख गांवों तक पहुंचने के लिए ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का मेगा प्लान तैयार किया है। इसी क्रम में आज सोमवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से इस यात्रा का शुरुआत करेंगे।
पार्टी ने इस लॉन्चिंग यानी शुरुआत कार्यक्रम को भी एलईडी के माध्यम से देशभर में किसानों को लाइव दिखाने के लिए एक बड़ी योजना बना ली है।