दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही कल होगी और विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई। केजरीवाल ने कहा, ‘अन्य प्रदेशों में जैसे देखा जा रहा है कि पार्टियां गिराई जा रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी नेताओं को इन्होंने (भाजपा) अरैस्ट कर लिया है। इन्हें (भाजपा) पता है कि ये लोग दिल्ली में चुनाव जीत नहीं सकते हैं। जनता को हम पर विश्वास है और इनका कोशिश सफल नहीं रहा। जनता को दिखाने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा…मैं विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करता हूं।’
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए, केंद्रीय गवर्नमेंट पर जमकर बरसे। विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई। शनिवार से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से प्रारम्भ होगी। शनिवार को ही विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी होगी।