287
दिल्ली उच्च न्यायालय के अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है. उनसे पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि अब आप प्रमुख अरैस्ट हो सकते हैं.
दिल्ली गवर्नमेंट में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. जहां पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. सौरभ भारद्वाज ने संभावना जताई है कि केजरीवाल को अरैस्ट किया जा सकता है.