Mamata Banerjee: हिंदुस्तान के लिए बहुत सम्मान की बात है कि हमारी टीम इण्डिया क्रिकेट वर्ल्ड के फाइनल में पहुंच चुकी है। अजेय टीम इण्डिया की सराहना पूरी दुनिया कर रही है। विरोधी भी भारतीय क्रिकेट धुरंधरों की तारीफों में पुल बांध रहे हैं। लेकिन राजनीति यहां भी बाज नहीं आई। वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तृण मूल काँग्रेस वाली ममता दीदी ने क्रिकेट को राजनीति से ‘संक्रमित’ कर दिया। ममता दीदी को शायद यह नहीं पता कि सबसे गंदा रंग नफरत का होता है। यह रंग चढ़ते ही, अपने पल भर में पराये लगने लगते हैं। बोलना नहीं चाहिए लेकिन ममता दीदी भी इसी रंग में सराबोर दिख रही हैं।
पहले आपको इस घटनाक्रम के मूल में ले चलते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा ब्लू यानी नीली जर्सी में दिखाई देती है। ऑस्ट्रेलिया से 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऑरेंज यानी गेरुआ रंग की जर्सी में दिखे। बिल्कुल यहीं से ममता दीदी ने एंट्री मारी और क्रिकेट को राजनीतिक रंग में रंग दिया। उन्हें भारतीय टीम ऑरेंज या गेरुआ या संतरा रंग में नहीं दिखी।। उन्हें दिखा भगवा रंग।