नगर निकाय चुनाव का शोर हर तरफ है।पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहले चरण में चुनाव होना है। वाराणसी में नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के लिए भाजपा का मास्टर प्लान तैयार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री और मंत्री इस चुनाव में मुहल्ले मुहल्ले प्रचार करतें दिखेंगे। भाजपा ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।
वाराणसी महापौर सीट पर ऐतिहासिक जीत के लिए 28 अप्रैल से डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में डेरा डालेंगे।केशव मौर्य वाराणसी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के समर्थन में पूरे दिन गली,मुहल्ले में उसके साथ प्रचार करेंगे।इसके अतिरिक्त 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी भी वाराणसी में रैली कर हुंकार भरेंगे।
शिवपुर में होगा मुख्यमंत्री की सभा
बीजेपी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा प्रस्तावित है।इस जनसभा के लिए तैयारियां की जा रही है।इसके अतिरिक्त कई मंत्रियों के कार्यक्रम भी तय किए जा रहें है।सिर्फ मंत्री ही नहीं भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद रविकिशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी वाराणसी में चुनावी प्रचार करेंगे।
जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी गवर्नमेंट के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 29 अप्रैल को वाराणसी में प्रचार कर सकतें है।बीजेपी नेता हेमन्त राज ने बताया कि वैसे तो वाराणसी में नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय है लेकिन फिर भी इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक यहां चुनावी प्रचार करेंगे।बताते चलें कि भाजपा के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी की सीधी भिड़न्त समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह और कांग्रेस पार्टी के अनिल श्रीवास्तव के बीच है।