नई दिल्ली, 01 जुलाई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सीएम पद की शपथ लेने के बाद शिवसेना पर दावों की लड़ाई खत्म नहीं हुई। शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पार्टी संगठन के नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटा दिया दिया।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सीएम एकनाथ शिंदे को संबोधित करते हुए कहा गया ‘शिवसेना पक्ष प्रमुख के रूप में मुझमें निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं।’ शिवसेना भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ठाकरे ने भाजपा से मुंबई को धोखा नहीं देने को कहा। उन्होंने कहा बीजेपी ने जैसा मेरे साथ किया वैसा महाराष्ट्र के साथ न हो।