अमेठी: केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद ‘स्मृति ईरानी’ अमेठी दौरे के दूसरे दिन कमरौली थाना क्षेत्र में पिंक बूथ का उद्घाटन करने के बाद कठौरा के गढ़ा गांव में पहुंची। यहां पर शक्ति केंद्र पर आयोजित राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंच से गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा और बोला कि गांधी परिवार ने इस लोकसभा क्षेत्र के कंधे पर चढ़कर सत्ता हासिल की।
साथ ही उन्होंने बोला कि गांधी परिवार ने अपने लोकसभा के लोगों को सम्मान के लायक ही नहीं समझा, ताकि उनके बीच में जाएं और उनकी पीड़ा को समझें। जो संस्कार विहीन हों, ऐसे लोगों को अमेठी की जनता ने सत्ता का सुख कई वर्ष तक दिया, लेकिन गांधी परिवार ने अमेठी के लोगों का हमेशा अपमान किया है। अमेठी से मेरा 8 वर्ष का नाता है, लेकिन अभी तक कोई कटु शब्द बोलने वाला नहीं मिला है। मैं अमेठी की दीदी हूं, यह मेरे लिए गौरव की बात है।
आपके शहर से (अमेठी)
पूरे यूपी में करीब 27 हजार शक्ति केंद्र हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोला कि जब 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान में वोट मांगने के लिए जाती थीं तो लोग डरते थे और कई लोग तो डर के मारे अपना दरवाजा बंद कर लेते थे। कहते थे कि आप यहां से चली जाइए नहीं तो कुछ लोगों को पता चलेगा तो हमारा हानि हो जाएगा। गढ़ा गांव के इस बूथ पर कांग्रेस को सबसे अधिक वोट मिले हैं।
मोदी जी का संदेश है कि जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है, वह भी हमारे हैं और जिन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया है, वह भी हमारे हैं। गांव में मेरी सांसद निधि द्वारा कराए गए अनगिनत काम हैं। एक-एक करके बता सकती हूं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे गांव के लोगों के साथ बैठकर होली पर्व की गुझिया और घूघरी चिप्स का नाश्ता भी किया।