नालंदा में शनिवार को जिला कांग्रेस पार्टी कमिटी जिला कांग्रेस पार्टी कमिटी संगठन के चुनाव से संबंधित एक बैठक किया गया. इसका आयोजन राजेन्द्र आश्रम बिहार शरीफ में किया गया. जिला कांग्रेस पार्टी कमिटी संगठन के चुनाव से संबंधित बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया.
बैठक में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमिटी के द्वारा नियुक्त किए गए जिला चुनाव अधिकारी बिरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बोला कि जो सदस्यता अभियान 2021 में प्रारम्भ किया गया था और मार्च 2022 तक जो भी लोग सदस्य बने हैं या जिन के द्वारा भी सदस्य बनवाया गया है वह जिला के संगठन चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं.
चुनाव पदाधिकारी बिरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नालन्दा जिले के संगठनात्मक चुनाव के हिसाब से यहां 22 प्रखंड है इन 22 प्रखंड में बिहार प्रदेश चुनाव पदाधिकारी राज्यसभा सांसद प्रदीप टमटा जी के द्वारा प्रखंड चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें से 12 प्रखंड चुनाव पदाधिकारी भी आज इस बैठक में मौजूद हुए सभी प्रखंड चुनाव पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि अपने अपने प्रखंडों में जाकर सदस्यता करने वाले लोगों के साथ बैठकर चुनाव की प्रक्रिया को समापन कराकर अतिशीघ्र उसका निष्पादन करें. जिला चुनाव पदाधिकारी के साथ उनके योगदान के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी कमिटी के द्वारा भी एक पदाधिकारी को लगाया गया है. जिनका नाम पंकज यादव है.
पंकज यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए बोला कि इस बार संगठन का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाअध्यक्ष दिलीप कुमार ने बोला की जो भी लोग इस जिले में सदस्य बनाए गए हैं या जिनके द्वारा भी सदस्यता अभियान किया गया है वह लोग निर्भीक होकर प्रखंड एवं जिला के चुनाव में अपनी सहभागिता जरूर निभाए और आगे बढ़ कर संगठन में पद के भागीदार बने.
बताते चलें की सर्वप्रथम सभी प्रखंडों में छह-छह जिला प्रतिनिधि ,एक प्रखंड अध्यक्ष एक प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ उनके कमिटी का घोषणा एक साथ किया जाएगा. उसके पश्चात यही जिला प्रतिनिधि , प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. उन्होंने बोला कि किसी भी हाल में बाहर से कोई प्रदेश प्रतिनिधि इस जिले में नहीं बनेगा ना ही किसी प्रदेश या बड़े नेता का अनुशंसा ही इस जिले में चलने वाला है.
यह चुनाव कार्यकर्ताओं के बीच का चुनाव है इसलिए कार्यकर्ताओं को उसका उचित अगुवाई मैं दिला कर ही रहूंगा. इस बैठक में जिला के प्रखंड अध्यक्ष गण, सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस पार्टी कमिटी के सभी पदाधिकारी गण, राजगीर के पूर्व विधायक रवि के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे