210
यूपी की दूसरी बार कमान संभालने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य में लग गए हैं. शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ और आज यानि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी एक्शन में आते ही अपने नवगठित मंत्रिमंडल के मेम्बरों के साथ पहली मीटिंग की. इस कैबिनेट बैठक के बाद योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है. बता दें कि, कोरोना काल से शुरू की गई फ्री राशन योजना की तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद लिया.
लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट मीटिंग के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऐलान करते हुए कहा कि, आज मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि अगले 3 महीने के लिए निःशुल्क राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे. इससे प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इसको लेकर कैबिनेट मीटिंग पर यूपी के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि, योगीराज 2.0 की आज यानि शनिवार को पहली मीटिंग की गई और इस मीटिंग में कई और जरूरी फैसले लिए जाएंगे. साथ ही विभागों के विवरण को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा की जा सकती है. बता दें कि, शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे.