174
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा का मुद्दा आज भी गरमाया हुआ है। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के विधायक इस मुद्दे पर भिड़ गए। हंगामा ऐसा बरपा की बात मारपीट तक पहुंच गई। टीएमसी और बीजेपी ने विधानसभा के अंरेट एक दूसरे से हाथापाई का इल्जाम लगाया है। वहीं, बीजेपी ने अब सेंट्रल गवर्नमेंट से इस मामले में दखल देने की मांग की है।