Home » लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव मे भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। इस बीच ईवीएम का मामला फिर से गर्मा गया है। EVM को लेकर एक ओडियो वायरल हुआ है। सपा अध्यक्ष ने EVM को लेकर वायरल ऑडियो को लेकर सवाल खड़ा किया है। अखिलेश यादव मतगणना से पहले भी अखिलेश ने EVM को लेकर सवाल खड़े किए थे। 8 मार्च को ही अखिलेश ने ट्वीट करके वाराणसी में EVM पकड़े जाने की घटना को लेकर ट्वीट किया था। इसे लेकर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने बवाल भी मचाया था। इस मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने ट्‍वीट भी किया है। उन्होंने ट्‍वीट में कहा कि ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा महत्वपूर्ण है।