कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने तेलंगाना दौरे के बीच आज हैदराबाद की चंचलगुडा कारागार में जाकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष वेंकट बालमूर व 18 अन्य नेताओं से मुलाकात की. इन नेताओं को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करने पर अरैस्ट किया गया है. उधर, बीजेपी नेता अमित मालवीय एक और वीडियो जारी कर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है.
तेलंगाना दौरे के दौरान राहुल गांधी उस्मानिया यूनिवर्सिटी जाकर वहां के विद्यार्थियों से भी बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई. इसके विरोध में एनएसयूआई के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्व विद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस पर उन्हें पुलिस ने अरैस्ट कर कारागार भेज दिया. राहुल को जब यह सूचना मिली तो वे हैदराबाद की चंचलगुडा कारागार गए और वहां पार्टी के विद्यार्थी नेताओं से मुलाकात की.
उधर, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक और वीडियो जारी किया है. इसके बारे में दावा किया गया है कि यह वीडियो उस समय का है जब राहुल गांधी तेलंगाना के कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. इसमें राहुल पार्टी नेताओं से पूछ रहे हैं कि आज किस विषय पर बात करना है?