India-Indonesia Relations: पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के आमंत्रण पर जा रहे हैं।
एक्सक्लूसिव वार्ता में इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती ने कहा, ‘बाली की लगभग 89 प्रतिशत जनसंख्या हिंदू धर्म को मानने वाली है। पीएम का दौरा बहुत ही संक्षिप्त है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने दौरे से समय निकाला है और वह भारतीय समुदाय से मिलेंगे। पीएम से मिलने को लेकर भारतीय समुदाय में बहुत उत्साह है।
‘भारत और इंडोनेशिया के संबंध ईसापूर्व चौथी शताब्दी से हैं’
भारतीय राजदूत ने कहा, ‘इंडोनेशिया के जावा में हाल ही में कुछ आर्कियोलॉजिकल एविडेंस मिले हैं जो बताते हैं कि हिंदुस्तान और इंडोनेशिया के संबंध ईसापूर्व चौथी शताब्दी से रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘डोनेशिया की G 20 प्रेसिडेंसी के दौरान हिंदुस्तान ने लगातार इंडोनेशिया का साथ दिया है इस बात को इंडोनेशिया की गवर्नमेंट ने भी हमेशा जाहिर किया है।’
‘जी 20 की प्रीजिडेंसी हिंदुस्तान के लिए सुनहरा मौका’
भारतीय राजदूत ने कहा, ‘भारत इंडोनेशिया से जी 20 की प्रीजिडेंसी लेने वाला है। हिंदुस्तान ने ‘वन वर्ल्ड-वन फैमिली-वन फ्यूचर’ का नारा दिया है। जी-20 की प्रेसिडेंसी के दौरान हिंदुस्तान के पास सुनहरा मौका है दुनिया को बताने का कि अब फर्स्ट वर्ड और थर्ड वर्ल्ड का कॉन्सेप्ट ही ना रहे बल्कि एक ही वर्ल्ड हो एक ही दुनिया हो इसके लिए हिंदुस्तान काम कर रहा है।’
बता दें कुछ ही दिन पहले, पीएम मोदी ने बोला था कि हिंदुस्तान जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है और यह आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व है।