193
हिंदुस्तान ने शुक्रवार को स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSDTV) का ओडिशा तट से परीक्षण किया। ये हाइपरसोनिक हथियार ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक तेजी से उड़ने में सक्षम है। इस तकनीक में एक स्क्रैमजेट इंजन (सुपरसोनिक-दहन रैमजेट) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे हाइपरसोनिक गति प्रदान करता है। यह विशिष्ट तकनीक दुनिया में सिर्फ तीन अन्य राष्ट्रों – अमेरिका, चीन और रूस के पास मौजूद है।