पीएम मोदी (Narendra Modi) ने सपा (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर करारा हमला करते हुए रविवार को कहा कि सार्वजनिक रूप से काशी में उनकी मृत्यु की कामना किए जाने पर उन्हें बहुत आनंद इनकमा। मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा द्वारा इनकमोजित बूथ विजय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व में दिए गए एक बयान का जिक्र किया।
उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा “हिंदुस्तान की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए हैं। मैं किसी की पर्सनल आलोचना करना पसंद नहीं करता लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई तो वाकई मुझे बहुत आनंद इनकमा। उन लोगों ने तो मेरे मन की मुराद पूरी कर दी। इसका मतलब यह कि मेरी मृत्यु तक ना काशी के लोग मुझे छोड़ेंगे और ना ही काशी मुझे छोड़ेगी।”
प्रधानमंत्री ने कहा “मुझे विश्वास है कि काशी की सेवा करते करते यदि मेरे मृत्यु लिखी होगी तो इससे बड़ा जीवन का सौभाग्य क्या होगा। उन घोर परिवारवादियों को मालूम नहीं है कि यह जिंदा शहर बनारस है। यह बनारस मुक्ति के रास्ते खोलता है और बनारस विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है वह राष्ट्र के लिए गरीबी और क्राइम से मुक्ति के रास्ते भी खोलेगा।
यही मार्ग परिवारवाद में जकड़े हिंदुस्तान के लोकतंत्र को भी मुक्ति का रास्ता दिखाएगा।” उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले वर्ष दिसंबर में पीएम मोदी के वाराणसी के लंबे दौरे के बारे में संवाददाताओं से वार्ता में कहा था “प्रधानमंत्री वहां दो-तीन महीने रहें। अच्छी बात है। वह स्थान रहने वाली है। आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है, बनारस में।“