Mohammed Bin Salman: दुनियाभर के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा हिंदुस्तान की राजधानी नयी दिल्ली में होने वाला है। 9 और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे नेता पहुंच रहे हैं। जी-20 संगठन में शामिल सभी राष्ट्रों के प्रतिनिधि यहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक नाम की और चर्चा है जो ठीक इसी दौरान हिंदुस्तान दौरे पर रहेंगे। ये कोई और नहीं बल्कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। आखिर जानिए क्यों उनके दौरे को लेकर चर्चा है और पाक क्यों परेशान नजर आ रहा है।
भारत के स्टेट विजिट पर एमबीएस