दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच घमासान लगातार जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच ‘पॉलिटिकल फाइट’ के मामले की सुनवाई नहीं करेगा। वह इन मामलों से पीछे हट जाएगा। केवल राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित संवैधानिक मुद्दे की सुनवाई करेगा।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने राजनीतिक क्षेत्र को अदालत में लाने को ‘अनावश्यक’ करार दिया। साथ ही इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर हलफनामे का जवाब देने के लिए वह केंद्र से नहीं कहेगा।