डिजिटल डेस्क- चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा राष्ट्र प्रार्थना कर रहा है। ISRO का ड्रीम मिशन चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ा रहा है। ISRO लगातार चांद के करीब पहुंचने की नयी -नई वीडियो और फोटोज़ साझा कर रहा है। साथ ही ISRO विक्रम लैंडर के ठीक दिशा में लैंड करने की रणनीति पर भी ध्यान दे रहा है।
लेकिन चंद्रयान-3 के लैंडिग का प्रोसेस क्या है ये हम आपको बताते हैं।लैंडर विक्रम की चांद से दूरी अब काफी कम रह गई है। ISRO ने लैंडिंग को लेकर पहले ही जानकारी दी है कि लैंडर,माड्यूल सॉफ्ट लैंडिंग से पहले जरूरी जांच प्रक्रिया से होकर गुजरेगा। विक्रम लैंडर के अंदर ही बैठकर रोवर चांद के करीब चक्कर लगा रहा है।