नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव (Karnataka elections) को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने अपने समर्थकों के साथ हुबली के विजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. हनुमान चालीसा पाठ के बाद उन्होंने बोला कि हमारे संदेश साफ है कि हम हनुमान में विश्वास करते हैं, हम राम में विश्वास करते हैं. हनुमान ताकत का साधन है. मैं प्रत्येक दिन प्रार्थना करता हूं, आज मैंने पब्लिक में प्रार्थना की. राम के लिए जो हनुमान हैं, वही बजरंग बली के लिए बजरंग दल है.
दूसरी ओर कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हुबली में VHP कार्यकर्ताओं के साथ नागशेट्टीकोप्पा हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कई रैलियां, जनसभा और रोड शो किया. भाजपा के अनेक बड़े नेताओं ने कर्नाटक में लगातार चुनाव प्रचार किया. इस दौरान बजरंग दल को बैन करने का मामला काफी उठा.
हमारे संदेश साफ है कि हम हनुमान में विश्वास करते हैं, हम राम में विश्वास करते हैं. हनुमान ताकत का साधन है. मैं प्रत्येक दिन प्रार्थना करता हूं, आज मैंने पब्लिक में प्रार्थना की…।राम के लिए जो हनुमान हैं, वही बजरंग बली के लिए बजरंग दल है:
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने बेंगलुरु में बोला कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं का अपमान किया है इसलिए हम पूरे राज्य में हर मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं. घातक कौन है वो पश्चिम बंगाल के लोगों को बताना है. पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को खुश रखने के लिए और वोट बैंक के लिए ममता बनर्जी हिंदुओं का अपमान कर रही हैं.