कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022से शुरू की है। भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, EWS और OBC श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।
अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन करते समय ना करें ये गलतियां : इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी,चश्मे के हो। साथ ही फोटो में दोनों आंखें साफ नजर आनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5में देख सकते हैं। अगर अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 में दी गई जानकारी के अनुसार अपना फोटो नहीं अपलोड करते हैं तो अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
क्या है चयन प्रक्रिया : CHSL भर्ती 2021 में अभ्यर्थियों का चयन 3 टियर की परीक्षा के बाद किया जाएगा। इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1की परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और फिर टियर 3की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPTET/CTETतथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट,फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।