कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए शुक्रवार (11 अगस्त) सुबह पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में होगी।
समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा, ”सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के निलंबन पर चर्चा के लिए शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।” संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार शाम लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन का प्रस्ताव पेश करते हुए बोला कि जब भी पीएम मोदी और मंत्री बोलते हैं या बहस चल रही होती है, तो वह सदन में बाधा डालते हैं। यह प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित हो गया।