189
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार जुबानी हमले किए.
उन्होंने बोला कि कांग्रेस पार्टी वाले डराते हैं कि पाक के पास एटम बम है, पीओके मत मांगिए. अरे राहुल बाबा, हम बीजेपी वाले हैं, पाक के एटम बम से नहीं डरते हैं. पीओके हिंदुस्तान का है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे.